लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड टीके को लेकर सिर्फ सात प्रतिशत वयस्क ही हिचक रहे : सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: October 6, 2021 17:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर एक नए सर्वेक्षण के अनुसार सिर्फ सात प्रतिशत भारतीय वयस्क ही अभी कोविड-19 टीके लगवाने में हिचक रहे हैं। लोगों के बीच झिझक के मामले में यह अब तक का सबसे कम स्तर है।

ऑनलाइन मंच ‘लोकलसर्किल्स’ द्वारा किए गए एक अध्ययन में 301 जिलों के 12,810 नागरिकों से प्रतिक्रियाएं मिलीं। उनमें से 67 प्रतिशत पुरुष थे और 33 प्रतिशत महिलाएं थीं।

अध्ययन में अब तक टीका नहीं लेने वाले नागरिकों से इसका कारण और टीका लगाने की उनकी योजना को समझने की कोशिश की गयी। भारत की वयस्क आबादी 94 करोड़ है और करीब 68 करोड़ लोग पहले ही कोविड टीकों की कम से कम एक खुराक ले चुके हैं।

‘लोकलसर्किल्स’ के संस्थापक सचिन तपाडिया ने कहा कि सर्वेक्षण से पता लगता है कि टीका नहीं लेने वाले लोगों में से 46 प्रतिशत नागरिक जल्द ही अपनी पहली खुराक लेने की योजना बना रहे हैं। करीब 27 प्रतिशत ऐसे नागरिक थे जिन्होंने अभी तक टीका लेने की योजना नहीं बनाई है क्योंकि वे इस बात से आश्वस्त नहीं हैं कि क्या मौजूदा टीके कोरोना वायरस के वर्तमान और भविष्य के स्वरूपों से पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि इन 27 प्रतिशत लोगों को उन वर्गों में रखा जा सकता है जो टीका लगाए जाने के प्रति संकोची हैं। उन्होंने कहा कि यदि अधिक आंकड़े उपलब्ध हों या विभिन्न टीके उपलब्ध हों तो वे टीका लगवा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन