लाइव न्यूज़ :

सिर्फ 7 लोगों को पता थी एयर स्ट्राइक की टाइमिंग, पीएम मोदी ने 18 फरवरी को ही दी थी हवाई हमले की मंजूरी

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 27, 2019 14:14 IST

भारत के विदेश सचिव विजय गोखले ने मंगलवार सुबह प्रेस कॉन्फेंस कर भारतीय वायु सेना के इस कथित खुफिया मिशन की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था, "भारत सरकार को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि जैश- ए-मोहम्मद देश के दूसरे हिस्सों में आत्मघाती हमले करने की कोशिश कर रहा था। इसलिए 26 फरवरी तड़के भारत ने बालाकोट में जैश के सबसे बड़े ट्रेनिंग कैंप को निशाना बनाया।"

Open in App
ठळक मुद्दे22 फरवरी से ही वायुसेना ने अपने लड़ाकू विमानों को सीमा के निकट के एयरबेस से रात में उड़ान भरवाना शुरू कर दिया था ताकि पाकिस्तानी सेना को भ्रम में डाला जा सके। 25 फरवरी को खुफिया जानकारी मिली कि बालाकोट के शिविर में जैश-ए-मोहम्मद के 300 से 350 चरमपंथी मौजूद हैं।

भारत ने दावा किया है कि 26 फरवरी को तड़के सुबह साढ़े तीन बजे भारतीय लड़ाकू विमान मिराज 2000 से बड़ी कार्रवाई करते हुए जैश-ए-मोहम्मद के 350 आतंकी मार गिराए हैं। भारत ने दावा किया है कि मिराज 2000 ने हजार किलोग्राम बम गिराए थे। विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा था, मंगलवार को पौ फटने से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े शिविर को तबाह कर दिया। पाकिस्तान ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद इन आतंकवादियों को उनकी सुरक्षा के लिए इस शिविर में भेजा था। लेकिन क्या आपको पता है कि इस हमले की टाइमिंग और इसमें कितना वक्त लगेगा ये सिर्फ सात लोगों को ही पता था। 

द हिंदुस्तान टाइम्स वेवसाइट के मुताबिक पाकिस्तान के बालाकोट में चरमपंथी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग सेंटर पर मंगलवार की सुबह भारतीय वायुसेना के हमले की टाइमिंग की जानकारी सिर्फ सात लोगों को ही थी। द हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, 26 फरवरी की सुबह तीन बजकर 40 मिनट से लेकर तीन बजकर 53 मिनट तक हुए इस हमले में मिराज लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया गया था। ये हमला 21 मिनट का था। 

हिन्दुस्तान टाइम्स ने खुफिया एजेंसी का हवाला देते हुए बताया कि इस हमले की टाइमिंग की जानकारी सिर्फ सात लोगों को ही पता थी। जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, तीनों सेनाओं के प्रमुख,  इंटेलिजेंस ब्यूरो और रॉ के प्रमुख शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 फरवरी को हवाई हमले की मंजूरी दी थी।

22 फरवरी से ही वायुसेना ने अपने लड़ाकू विमानों को सीमा के निकट के एयरबेस से रात में उड़ान भरवाना शुरू कर दिया था ताकि पाकिस्तानी सेना को भ्रम में डाला जा सके। 25 फरवरी को खुफिया जानकारी मिली कि बालाकोट के शिविर में जैश-ए-मोहम्मद के 300 से 350 चरमपंथी मौजूद हैं। इसके बाद एयरफोर्स को हमले की हरी झंडी दे दी गई। 

भारत के विदेश सचिव विजय गोखले ने मंगलवार सुबह प्रेस कॉन्फेंस कर भारतीय वायु सेना के इस कथित खुफिया मिशन की जानकारी दी। उन्होंने कहा, "भारत सरकार को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि जैश- ए-मोहम्मद देश के दूसरे हिस्सों में आत्मघाती हमले करने की कोशिश कर रहा था। इसलिए 26 फरवरी तड़के भारत ने बालाकोट में जैश के सबसे बड़े ट्रेनिंग कैंप को निशाना बनाया।"

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकपाकिस्तानइंडियाअजीत डोभालनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह