लाइव न्यूज़ :

केवल 45 मिनट की ऑक्सीजन बची है, 100 से अधिक मरीजों की जिंदगी जोखिम में है: गंगाराम अस्पताल

By भाषा | Updated: April 25, 2021 00:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल (एसजीआरएच) ने एक अन्य जीवन रक्षा संदेश (एसओएस) भेजते हुए शनिवार रात कहा कि उसके पास केवल करीब 45 मिनट तक आपूर्ति के लिए ऑक्सीजन बची है और 100 से अधिक मरीजों का जीवन जोखिम में है।

अस्पताल ने कहा कि उसने पिछले 24 घंटे में कम से कम चार एसओएस भेजे हैं और वह संकट की स्थिति में है।

अस्पताल ने कहा कि उसके पास केवल करीब 500 घन मीटर ऑक्सीजन बची है, जो करीब 45 से 60 मिनट ही चलेगी और 100 से अधिक मरीजों का जीवन खतरे में है।

उसने बताया कि अस्पताल में रोजाना 10,000 घट मीटर तरल ऑक्सीजन की खपत होती है।

गंगाराम अस्पताल को पिछले कुछ दिन से टैंकरों के जरिए ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है और वह स्वयं के ऑक्सीजन संयंत्र लगाने के भी प्रयास कर रहा है।

इससे एक दिन पहले अस्पताल ने बताया था कि उसके 25 कोविड-19 मरीजों की मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि अस्पताल में इन मरीजों की मौत का कारण ‘‘कम दबाव की ऑक्सीजन’’ हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे