लाइव न्यूज़ :

पंजाब में बृहस्पतिवार को केवल 38 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों ने लगवाया कोविड-19 टीका

By भाषा | Updated: January 21, 2021 23:11 IST

Open in App

चंडीगढ़, 21 जनवरी पंजाब में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य कर्मियों की लक्षित संख्या में से केवल 38 प्रतिशत ने कोविड-19 का टीका लगवाया।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार को 12,872 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका देने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन इनमें से केवल 4,852 लोगों ने टीका लगवाया।

पंजाब उन राज्यों में शामिल है जहां टीकाकरण अभियान के पहले दिन से ही लोगों में टीका लगवाने के प्रति उदासीनता देखी जा रही है।

स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, सरकारी स्वास्थ्य कर्मी टीका लगवाने में संकोच कर रहे हैं।

आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार को पंजाब में 134 टीकाकरण स्थलों में से फिरोजपुर, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब और फजिल्का जिलों में सात से 11 प्रतिशत लोगों ने टीका लगवाया।

जालंधर, लुधियाना और होशियारपुर में सबसे ज्यादा लोगों ने टीका लगवाया।

इस बीच राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने टीके के सुरक्षित होने के विषय में स्वास्थ्य कर्मियों की आशंकाओं को दूर करने के लिए उनसे संपर्क करना शुरू किया है।

स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने भी सरकारी डॉक्टरों को निर्देश दिया है कि वह टीकाकरण स्थलों और लाभार्थियों की संख्या बढ़ाएं ताकि राज्य भर में टीकाकरण अभियान में तेजी लाई जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस