लाइव न्यूज़ :

केवल 31% शिक्षकों को लगता है कि देश में भविष्य के लिए विज्ञान शिक्षा उपयुक्त है : सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: July 14, 2021 21:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जुलाई ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस के एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि 22 देशों और क्षेत्रों में केवल 31 प्रतिशत शिक्षकों को यह लगता है कि उनके देश में भविष्य के लिए विज्ञान शिक्षा उपयुक्त है।

‘इवोल्यूशन ऑफ साइंस एजुकेशन’ नामक सर्वेक्षण में हालांकि 66 प्रतिशत शिक्षकों ने यह माना कि मौजूदा विज्ञान शिक्षा छात्रों को वैज्ञानिक रूप से साक्षर और सक्रिय नागरिक बनाती है।

सर्वेक्षण में 22 देशों और क्षेत्रों से 398 शिक्षकों को शामिल किया गया जिनमें से अधिकतर ब्रिटेन (44 प्रतिशत) और भारत (19 प्रतिशत) से थे।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस इंडिया के प्रबंध निदेशक शिवरामकृष्ण वेंकटेश्वरन ने कहा, ‘‘हमें अपने सर्वेक्षण में भारत से बड़ी संख्या में शिक्षकों की मजबूत भागीदारी और उनके इस विश्वास को लेकर खुशी है कि मौजूदा विज्ञान शिक्षा छात्रों को वैज्ञानिक रूप से साक्षर और सक्रिय नागरिक बनाने में मदद कर रहा है।’’

हालांकि, सर्वेक्षण में शामिल केवल 31 प्रतिशत शिक्षकों को यह लगता है कि उनके देश में भविष्य के लिए विज्ञान शिक्षा उपयुक्त है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा