लाइव न्यूज़ :

बिहार में 359 स्वीकृत पदों पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के केवल 202 अधिकारी काम कर रहे हैं : मंत्री

By भाषा | Updated: March 2, 2021 00:08 IST

Open in App

पटना, एक मार्च बिहार के गृह विभाग के प्रभारी मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने सोमवार को राज्य विधानसभा को सूचित किया कि राज्य में 359 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों की स्वीकृत पदों पर केवल 202 अधिकारी वर्तमान में काम कर रहे हैं।

बिहार विधानसभा में सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान एआईएमआईएम के सदस्य अख्तरुल इमान के राज्य में आईएएस अधिकारियों की कमी से जुड़े एक प्रश्न का उत्तर देते हुए गृह विभाग के प्रभारी मंत्री यादव ने कहा कि बिहार कैडर के आईएएस अधिकारियों की स्वीकृत संख्या 359 है, जबकि वर्तमान में 202 अधिकारी ही राज्य में काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में आईएएस अधिकारियों के 359 स्वीकृत पदों में से 78 पद केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए आरक्षित हैं । 31 अधिकारी वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। छह प्रशिक्षण के लिए आरक्षित हैं। 48 राज्य स्तरीय प्रतिनियुक्ति के लिए हैं। 32 जूनियर अधिकारी के अलावा 109 प्रोन्नति कोटा के हैं ।

यह बताते हुए कि अधिकारी कानून-व्यवस्था और विकासात्मक कार्यों को बनाए रखने में अपने कर्तव्यों का कुशलतापूर्वक और प्रभावी ढंग से निर्वहन कर रहे हैं, यादव ने कहा कि 14 आईएएस अधिकारियों को एक से अधिक विभागों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो