लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में केवल 0.22 प्रतिशत कोविड-19 रोधी टीके बर्बाद हुए : कांग्रेस

By भाषा | Updated: May 4, 2021 11:33 IST

Open in App

मुंबई, चार मई कांग्रेस की महाराष्ट्र ईकाई ने मंगलवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 के महज 0.22 प्रतिशत टीके बर्बाद हुए हैं न कि छह प्रतिशत जैसा कि कंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दावा किया।

कांग्रेस ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में केवल 23,547 टीके बचे हैं और उसने पूछा कि अगर पर्याप्त टीके नहीं मिलते हैं तो राज्य लोगों के टीकाकरण की योजना कैसे बना सकता है।

जावड़ेकर ने पिछले महीने ट्वीट कर दावा किया था कि महाराष्ट्र में करीब छह प्रतिशत टीके बर्बाद हो गए।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बाद में दावा खारिज करते हुए कहा था कि यह सही नहीं है।

कांग्रेस के राज्य प्रवक्ता सचिन सावंत ने मंगलवार को टि्वटर पर केंद्र द्वारा जारी ताजा आंकड़ों को टैग किया और कहा, ‘‘प्रकाश जावड़ेकर जी महाराष्ट्र में 0.22 प्रतिशत टीके बर्बाद हुए हैं न कि आपके झूठ के अनुसार छह प्रतिशत। मोदी सरकार ने आपके झूठ का पर्दाफाश कर दिया।’’

सावंत ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को राज्य के स्वास्थ्य कर्मियों पर गर्व है जिन्होंने कम से कम टीके बर्बाद किए और टीकाकरण में राज्य को नंबर एक बनाया।

उन्होंने जावड़ेकर की आलोचना करते हुए कहा, ‘‘यह वाकई बहुत दुखद है कि आपकी तरह महाराष्ट्र भाजपा के नेता राज्य का अपमान कर रहे हैं और उसे बदनाम कर रहे हैं।’’

सावंत ने कहा, ‘‘एक अन्य तथ्य यह है कि महाराष्ट्र के पास केवल 23547 टीके हैं। अगर मोदी सरकार समय पर पर्याप्त टीके उपलब्ध नहीं कराती है तो हम कैसे टीकाकरण कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं।’’

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में शिवसेना और राकांपा के साथ कांग्रेस सत्ता में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए