लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन निवेश धॉखाधड़ीः ठाणे में व्यक्ति से 11.50 लाख रुपये की ठगी

By भाषा | Updated: October 1, 2021 15:42 IST

Open in App

ठाणे, एक अक्टूबर महाराष्ट्र के ठाणे में रहने वाले एक शख्स से ऑनलाइन निवेश के नाम पर कथित तौर पर 11.50 लाख रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

इस सिलसिले में शहर के कोपरी पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (भादंसं) की धारा 419 (प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी), 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति की डिलीवरी के लिए प्रेरित करना) और आईटी अधिनियम की धारा 66डी के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “आरोपी ने पीड़ित (30) से संपर्क किया और उसे अपनी कंपनी की निवेश योजनाओं के बारे में बताया। निवेश पर अच्छे रिटर्न का वादा करते हुए, फोन करने वाले ने उस व्यक्ति से एक वेबसाइट के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करने को कहा। इसे एक आकर्षक पेशकश मानकर पीड़ित ने जून के दूसरे सप्ताह में कई ऑनलाइन निवेश किए। हालांकि, बाद में उन्होंने महसूस किया कि वेबसाइट फर्जी थी ।”

उन्होंने कहा, “पीड़ित को निवेश प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए अपने बैंक खाते को वेबसाइट से जोड़ने के लिए कहा गया था। पीड़ित ने निर्देशों के अनुसार काम किया और उसने अपने खाते में रखी अपनी बचत गंवा दी।”

पीड़ित ने निवेश योजनाओं को लेकर फोन करने वाले से संपर्क नहीं होने पर पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू