लाइव न्यूज़ :

उत्तरी दिल्ली में ऑनलाइन जुए के गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 26, 2021 20:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मार्च दिल्ली पुलिस ने शहर के बुराड़ी क्षेत्र में एक ऑनलाइन जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया और इस मामले के संबंध में छह लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो लाख रुपये की फर्जी लूटपाट के बारे में एक कॉल मिलने के बाद कार्रवाई की गई जिसमें गिरोह का पर्दाफाश हुआ।

उन्होंने कहा कि शिकायत करने वाले व्यक्ति ने खुद अपने नियोक्ता से पैसे लूटने की साजिश रची थी। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान बुराड़ी के रहने वाले गौरव (30), रोहित अधिकारी (26), योगेंद्र सिंह (28), मजलिस पार्क के रहने वाले राजू (35), आजादपुर के निवासी नानक (41) और कमालपुर माजरा के सतीश कुमार (38) के रूप में की गई है।

राजू इन सबका नियोक्ता था और गिरोह का संचालन करता था लेकिन वह फर्जी लूटपाट के मामले में शामिल नहीं था।

पुलिस के अनुसार, गौरव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मंगलवार को चार बजकर 20 मिनट पर वह अपने घर से आजादपुर की ओर जा रहा था और उसके पास एक बैग में दो लाख रुपये थे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अनुसार, गौरव ने पुलिस को बताया कि बुराड़ी में कारगिल कॉलोनी पहुंचने पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोका और उसकी बाइक की चाभी निकाल ली। इसके बाद उन्होंने गौरव को पीटा और पैसा लूटकर बुराड़ी अथॉरिटी की तरफ भाग गए।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) एन्टो अल्फोंस ने कहा, “जांच के दौरान, शिकायतकर्ता अपना बयान बदलता रहा जिससे शक पैदा हुआ। बाद में पता चला कि उसने अधिकारी और सिंह के साथ मिलकर साजिश रची थी और फर्जी कॉल की थी।”

डीसीपी ने कहा कि इसके बाद छापेमारी की गई और घटनास्थल से नौ लाख रुपये और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस को पता चला कि राजू, नानक और सतीश के साथ मिलकर ऑनलाइन जुए का गिरोह चला रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस