लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, राजस्थान से पांच गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 16, 2021 19:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर दिल्ली पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ ने पुणे पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान में राजस्थान के पांच लोगों को गिरफ्तार कर एक ऑनलाइन गिरोह का पर्दाफाश किया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान एच मीणा (23), ए के मीणा (22), बी एल मीणा (32), आर मीणा (23) और एच एम मीणा (23) के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया कि पुणे की एक महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद यह मामला प्रकाश में आया। शिकायतकर्ता ने कहा कि वह ऑनलाइन ट्यूशन पढ़ाती हैं और इसकी फीस वह ‘गूगल पे’ के माध्यम से लेती हैं। 11 नवंबर को मुस्कान मीणा नाम की एक महिला ने पीड़िता से इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क किया और उनसे भुगतान के बारे में पूछा। शिकायतकर्ता ने इस पर प्रति महीना 1,800 रुपये की राशि लेने के बारे में बताया लेकिन आरोपी ने उन्हें 18,000 रुपये की राशि भुगतान हो जाने का स्क्रीनशॉट भेजा और कहा कि गलती से इतना ज्यादा भुगतान हो गया है। उसने 16,200 रुपये की राशि लौटाने के लिए कहा।

इस पर बिना अपने खाते की जांच किए हुए शिकायतकर्ता ने बाकी राशि गूगल पे के माध्यम से आरोपी को वापस कर दी लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि उनके साथ धोखा हुआ है।

पुलिस उपायुक्त (साइबर प्रकोष्ठ) के पी एस मल्होत्रा ने बताया कि मुस्कान मीणा ने शिकायतकर्ता को बताया था कि वह दिल्ली के द्वारका में रहती है। पुणे पुलिस ने दिल्ली पुलिस की साइबर इकाई से संपर्क किया और जांच में पता फर्जी पाया गया। तकनीकी जांच में पता चला कि आरोपी राजस्थान के जयपुर से काम कर रहे हैं। बाद में पुणे पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाने का खुलासा किया। आरोपियों को मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत में ट्रांजिट रिमांड पर पुणे ले जाने के लिए पेश किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह