लाइव न्यूज़ :

चुनिंदा सरकारी भर्तियों के लिए ऑेनलाइन परीक्षा अगले वर्ष से: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: December 28, 2020 21:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसम्बर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि चुनिंदा सरकारी नौकरियों के लिए उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग और चयन के लिए साझा पात्रता परीक्षा (सीईटी) अगले वर्ष से देशभर में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।

सिंह ने कहा कि यह परीक्षा सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक बड़ा वरदान होगी।

कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने कहा, ‘‘साझा पात्रता परीक्षा कराने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी से राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) का गठन किया गया है।’’

उन्होंने कहा कि एनआरए एक बहु-एजेंसी निकाय होगा, जो ग्रुप-बी और सी (गैर-तकनीकी) पदों के लिए उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग और चयन परीक्षा आयोजित करेगा।

सिंह ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘इस सुधार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि देश के प्रत्येक जिले में कम से कम एक परीक्षा केंद्र होगा, जो दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले उम्मीदवारों की पहुंच बढ़ाएगा।’’

उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक सुधार का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य हर उम्मीदवार को एक समान अवसर प्रदान करना है, ताकि नौकरी चाहने वाला कोई भी व्यक्ति नुकसान में न हो और उसे समान अवसर मिले, चाहे उसकी पृष्ठभूमि या सामाजिक-आर्थिक स्थिति कोई भी हो।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘इससे महिलाओं और दिव्यांग उम्मीदवारों के साथ-साथ उन लोगों को भी बहुत लाभ होगा, जो आर्थिक कारणों से कई केंद्रों पर नहीं जा पाने की वजह से कई परीक्षा में नहीं बैठ पाते हैं।’’

सिंह ने कहा कि एनआरए द्वारा आयोजित की जाने वाली पहली साझा पात्रता परीक्षा 2021 की दूसरी छमाही के आसपास निर्धारित की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि एनआरए एक स्वतंत्र स्वायत्त संगठन होगा, जो कुछ श्रेणियों के वास्ते उम्मीदवारों के चयन के लिए जिम्मेदार होगा, जिसके लिए भर्ती कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी), आरआरबी और इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) के माध्यम से की जाती है।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, एसएससी, आरआरबी और आईबीपीएस जैसी मौजूदा केंद्रीय भर्ती एजेंसियां ​​अपनी आवश्यकताओं के अनुसार विशिष्ट भर्तियां करती रहेंगी और साझा पात्रता परीक्षा केवल नौकरियों के वास्ते उम्मीदवारों के प्रारंभिक चयन के लिए होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण