लाइव न्यूज़ :

शिकायत निवारण प्रणाली चाहती है ऑनलाइन कैब कंपनियां; अदालत ने सरकार, उबर से जवाब मांगा

By भाषा | Updated: December 20, 2021 20:47 IST

Open in App

मुंबई, 20 दिसंबर बंबई उच्च न्यायालय ने सोमवार को महाराष्ट्र सरकार को निर्देश दिया कि वह राज्य में उबर और ओला जैसी ऑनलाइन टैक्सी कंपनियों को संचालन के लिए जिस वैधानिक नियम के तहत लाइसेंस जारी करती है, उसके बारे में हलफनामा दायर कर विस्तार से बताएं।

मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति एम. एस. कार्णिक की पीठ ने उबर इंडिया को निर्देश दिया कि वह अपने जवाब में स्पष्ट करे कि उसने लाइसेंस महाराष्ट्र शहर टैक्सी नियम, 2016 के तहत लिया है या नहीं।

अधिवक्ता सविना कास्त्रो द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए पीठ ने उक्त निर्देश दिए। जनहित याचिका में कहा गया था कि कैब सेवा के लिए उबर इंडिया के ऐप का उपयोग करने वाले उपयोक्ताओं के लिए उचित शिकायत निवारण प्रणाली नहीं है।

कास्त्रो ने पिछले साल नवंबर में हुई एक घटना का उल्लेख किया जब उन्होंने उबर से टैक्सी बुक की थी, लेकिन टैक्सी वाले ने उन्हें बीच रास्ते में अंधेरे में उतार दिया। उस वक्त अधिवक्ता को पता चला कि उबर ऐप पर शिकायत दर्ज कराने के लिए कोई प्रभावी विकल्प नहीं है।

कास्त्रो ने सोमवार को उच्च न्यायालय की पीठ को अपने मोबाइल फोन पर दिखाया कि उबर ऐप कैसे काम करता है। उन्होंने अदालत को ऐप की मौजूदा शिकायत निवारण प्रणाली से भी अवगत कराया जहां ग्राहक सिर्फ पहले से तय शिकायत ही दर्ज करा सकते हैं।

वहीं, उबर इंडिया के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि मौजूदा प्रणाली में लगभग उन सभी समस्याओं का जिक्र है जो ऐप का उपयोग करते समय ग्राहक के सामने आ सकती हैं।

हालांकि, अदालत ने राज्य सरकार और उबर इंडिया दोनों से इस संबंध में पांच जनवरी तक जवाब दाखिल करने को कहा है।

अदालत ने कहा कि वह जनहित याचिका पर अगली सुनवाई 10 जनवरी को करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट