लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में ऑनलाइन बस पास सेवा की शुरुआत

By भाषा | Updated: December 9, 2020 23:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर दिल्ली में डीटीसी तथा क्लस्टर बसों में यात्रा करने वालों के लिये बुधवार को ऑनलाइन बस पास सुविधा शुरू की गई।

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने सुविधा की शुरुआत करते हुए कहा कि इससे कोरोना वायरस महामारी के दौरान बस डिपो पर लंबी कतारे नहीं लगेंगी।

परिवहन विभाग ने एक बयान में कहा कि इस सेवा के तहत सभी प्रकार के सामान्य पास की बुकिंग कराकर उन्हें तत्काल डाउनलोड किया जा सकता है। रियायती पास अगले कार्य दिवसों के अंदर पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल एड्रेस पर भेज दिये जाएंगे।

गहलोत ने कहा, ''इस सेवा का पहला उपयोगकर्ता होने के नाते, मैं दिल्ली वासियों को आश्वस्त करता हूं कि यह उस स्मार्ट, नकदी रहित तथा संपर्क रहित परिवहन क्रांति की दिशा में अगला बड़ा कदम है, जो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में चल रही है। ''

डीटीसी के बयान में कहा गया है कि यह 24 घंटे सातों दिन चलने वाली ऑनलाइन सेवा है। आवेदक दिल्ली सरकार की पास सेवा से संबंधित वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र