लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन प्रसारण मंचों ने एक कलाकार के रूप में मुझे सुरक्षित महसूस कराया: साकिब सलीम

By भाषा | Updated: October 13, 2021 14:45 IST

Open in App

मुंबई, 13 अक्टूबर अभिनेता साकिब सलीम ने बुधवार को कहा कि देश में ऑनलाइन प्रसारण मंचों के उभरने से उन्हें अपने शिल्प पर ध्यान देने का अवसर मिला और इसके साथ ही इन मंचों ने यह भी सुनिश्चित कराया कि कलाकार वही काम करेंगे जो उन्हें करना चाहिए और वह काम अभिनय है।

सलीम ने 2018 में ऑनलाइन की दुनिया में ‘रंगबाज’ शो से कदम रखा था और इसके बाद वह ‘क्रेकडाउन’ में नजर आए। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम ने कलाकारों पर से किसी काम की व्यावसायिक संभावना संबंधी भार को हटा दिया है। इस विषय में कलाकार हमेशा उलझ जाते थे।

उन्होंने कहा कि ओटीटी (ऑवर द टॉप मंच) ने उन्हें एक कलाकार के तौर पर सुरक्षित महसूस कराया है और ओटीटी मंचों की संख्या बढ़ने से अब कलाकार वहीं काम करेंगे जो उन्हें करना चाहिए और वह अब सिर्फ अभिनय करेंगे।

सलीम इरोस नाउ की आगामी सीरीज ‘ऐसा वैसा प्यार’ का ऑनलाइन ट्रेलर जारी किए जाने के मौके पर बोल रहे थे। इसमें निधि सिंह, प्रीति कमानी समेत अन्य कलाकारों ने भूमिका निभायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित