लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के मंदिरों की संपत्ति, प्रशासन पर सूचना की ऑनलाइन व्यवस्था

By भाषा | Updated: May 19, 2021 17:53 IST

Open in App

चेन्नई, 19 मई तमिलनाडु हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्त (एचआर एंड सीई) मंत्री पी के शेखर बाबू ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मंदिरों के प्रशासन के अलावा उनकी सूचना एवं संपत्तियों के बारे में विस्तृत जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराएं।

मंत्री ने कहा कि मंदिर संपत्ति पर विवरण जनता के देखने क लिए अपलोड किए जाएंगे।

राज्य में विभाग के तहत मठों और धर्मार्थ निधि के अलावा करीब 36,612 मंदिर हैं।

मंगलवार को यहां वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे बाबू ने कहा कि विभाग के नियंत्रण में आने वाले मंदिरों पर सूचना को जनसाधारण की आसान पहुंच के लिए अपलोड किया जाना चाहिए।

बुधवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, बैठक में यह फैसला किया गया कि मंदिरों की भूमि, इमारतों और संपत्ति के ब्यौरों की जियोकोडिंग की जाएगी और इन विवरणों को ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा।

मंदिर प्रशासन, अधिकारियों, सेवाओं, त्योहारों और मंदिर संबंधी रिकॉर्ड पर भी सूचना अपलोड की जाएगी।

विज्ञप्ति में शेखर बाबू के हवाले से कहा गया है कि मंदिरों के नाम पर चल एवं अचल संपत्तियों के स्वामित्व विलेख क‍ो स्कैन कर अपलोड किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित