लाइव न्यूज़ :

हज 2022 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू

By भाषा | Updated: November 1, 2021 16:44 IST

Open in App

मुंबई, एक नवंबर वर्ष 2022 में होने वाले हज के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मक्का-मदीना की हज यात्रा के लिए अहम सुधारों और सुविधाओं को बढ़ाने का ऐलान किया।

दक्षिण मुंबई में स्थित हज हाउस में हज 2022 का ऐलान करते हुए नकवी ने कहा कि हज प्रक्रिया 100 फीसदी ऑनलाइन होगी। एक बयान में मंत्री के हवाले से कहा गया है कि हज 2022 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2022 है। लोग हज मोबाइल एप के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं।

नकवी ने कहा कि भारतीय हज यात्री 'वोकल फॉर लोकल' को बढ़ावा देंगे और स्वदेशी उत्पादों को लेकर वहां जाएंगे। हज यात्री सऊदी अरब में विदेशी मुद्रा से चादर, तकिए, तौलिया, छतरियां और अन्य सामान खरीदते थे लेकिन इस बार इनमें से ज्यादातर सामान भारत में भारतीय मुद्रा में खरीदा जाएगा।

ये सामान सऊदी अरब की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत कम कीमत पर उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि भारत से हर साल दो लाख हज यात्री मक्का-मदीना जाते हैं और इस व्यवस्था से भारतीय हज यात्रियों के करोड़ों रुपये बचाने में मदद मिलेगी।

नकवी ने कहा कि हज यात्रियों की चयन प्रक्रिया भारतीय और सऊदी अरब सरकारों द्वारा तय किए जाने वाले कोरोना वायरस प्रोटोकॉल और मानदंडों के मुताबिक की जाएगी।

नकवी ने कहा कि हज 2022 के लिए प्रस्थान केंद्रों (जहां से हज यात्री रवाना होंगे) की संख्या 21 से घटाकर 10 कर दी गयी है। ये केंद्र अहमदाबाद, बेंगलुरू, कोच्चि, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और श्रीनगर हैं।

उन्होंने कहा कि 3,000 से अधिक महिलाओं ने महरम (पति या वे पुरुष जिनके साथ खून का रिश्ता हो) के बिना वाली श्रेणी में 2020 और 2021 में हज के लिए आवेदन किया था और उनके आवेदन हज 2022 के लिए भी पात्र होंगे। उन्होंने कहा कि अन्य महिलाएं भी बिना महरम वाली श्रेणी में हज 2022 के लिए आवेदन कर सकती हैं, जिसके तहत उन्हें लॉटरी प्रणाली से छूट दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?