लाइव न्यूज़ :

इस वर्ष ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया सुव्यवस्थित की गई: दिल्ली विश्वविद्यालय कॉलेज के प्राचार्य

By भाषा | Updated: October 3, 2021 19:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर दिल्ली विश्वविद्यालय में जब पहली कट-ऑफ सूची के तहत सोमवार से प्रवेश शुरू होने वाला है, प्राचार्यों ने कहा कि विश्वविद्यालय ने प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया है और खामियों को दूर किया है। पिछले साल नामांकन प्रक्रिया ऑनलाइन हुई थी।

प्रवेश प्रक्रिया कोविड-19 महामारी के कारण ऑनलाइन कर दी गई।

कमला नेहरू कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कल्पना भाकुनी ने कहा, ‘‘विश्वविद्यालय ने इस साल प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया है। पिछले साल, चूंकि यह पहली बार था, इसलिए हम सभी सीखने की प्रक्रिया में थे। दस्तावेजों को सत्यापित करने की प्रक्रिया संभव नहीं थी क्योंकि उन्हें ऑनलाइन जमा किया जा रहा था।’’

उन्होंने कहा कि इस बार दिल्ली विश्वविद्यालय ने सभी परीक्षा बोर्डों को 'डिजिलॉकर' (एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म) के माध्यम से छात्रों का अंकपत्र उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है और ‘‘हमारे पास वह डेटाबेस उपलब्ध होगा, इसलिए कम से कम अंकपत्र का सत्यापन कोई मुद्दा नहीं होगा।’’

भाकुनी ने कहा कि उनके कॉलेज में लोकप्रिय पाठ्यक्रमों में बीए (ऑनर्स) पत्रकारिता, बीए (ऑनर्स) इतिहास, बीए (ऑनर्स) राजनीति विज्ञान और बीए (ऑनर्स) भूगोल शामिल हैं।

पिछले साल तक, 'डिजिलॉकर' के माध्यम से केवल सीबीएसई और आईएससी का अंकपत्र उपलब्ध था, लेकिन इस साल, सभी परीक्षा बोर्डों के अंकपत्र इस प्रणाली के माध्यम से उपलब्ध हैं।

आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज के प्राचार्य ज्ञानतोष कुमार झा ने कहा कि उन्होंने प्रवेश के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनायी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आवेदन कॉलेज में तीन चरणों से होकर गुजरता है - विभाग स्तर, केंद्रीय प्रवेश समिति और फिर प्रवेश संयोजक द्वारा इसकी जांच की जाती है। उन्होंने कहा कि इसके बाद, यह प्रिंसिपल के पोर्टल पर आता है, जो फिर इसे मंजूरी देता है।

उन्होंने कहा कि उनके कॉलेज में लोकप्रिय पाठ्यक्रम बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र, बीकॉम (ऑनर्स) और बीकॉम प्रोग्राम, बीएससी (ऑनर्स) कंप्यूटर साइंस, बीएससी (ऑनर्स) भौतिकी हैं।

झा ने कहा कि पिछले साल की प्रवेश प्रक्रिया से इस साल जो दूसरी बात अलग है, वह यह है कि पोर्टल सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे के बीच खुलेगा, जबकि अंतिम दिन यह रात 11.59 बजे तक खुला रहेगा।

श्री वेंकटेश्वर कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर सी. शीला रेड्डी ने कहा कि उनके पास एक सुव्यवस्थित प्रवेश समिति है, साथ ही प्रवेश शिकायतों को दूर करने, विभिन्न विशेष श्रेणियों से संबंधित दस्तावेजों के सत्यापन के लिए अलग-अलग समितियां हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस साल प्रवेश प्रक्रिया आसान होगी क्योंकि संकाय सदस्यों ने पिछले साल की प्रक्रिया से अनुभव प्राप्त किया है।

रेड्डी ने कहा कि पिछले साल, कॉलेज में बीए (ऑनर्स) राजनीति विज्ञान सबसे लोकप्रिय पाठ्यक्रमों में शामिल था। उन्होंने कहा कि कॉलेज में अन्य लोकप्रिय पाठ्यक्रम बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र और बीकॉम (ऑनर्स) हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो