लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विवि में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी

By भाषा | Updated: October 3, 2021 21:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर दिल्ली विश्वविद्यालय पहले कट आफ के आधार पर दाखिले की प्रक्रिया सोमवार से शुरू करने जा रहा है और यह प्रक्रिया पूरी तरह आनलाइन होगी । पिछले साल की तरह विश्वविद्यालय ने छात्रों से कैंपस में नहीं आने के लिये कहा है।

विश्वद्यालय ने एक अक्टूबर को पहले कट आफ की घोषणा की थी । अब दाखिला प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी जो छह अक्टूबर तक चलेगी ।

विश्वविद्यालय की दाखिला कमेटी के अध्यक्ष प्रोफेसर राजीव गुप्ता ने छात्रों को दाखिला प्रक्रिया शुरू होने के पहले घंटे और प्रक्रिया समाप्त होने के अंतिम घंटों में आवेदन नहीं करने का सुझाव दिया है क्योंकि इन्हीं घंटों में पोर्टल पर सबसे अधिक प्रवाह होता है ।

उन्होंने कहा, ‘‘हम छात्रों को आवेदन करने तथा शुल्क भुगतान करने के लिये पर्याप्त समय दे रहे हैं । इसलिये उन्हें सावधान रहना चाहिये और जल्दबाजी नहीं करनी चाहिये । छात्रों को दाखिला रद्द करने से पहले स्थिति की समीक्षा करनी चाहिये । सीटें सीमित हैं और कट आफ बहुत अधिक है । इसलिये, अगर किसी कॉलेज में उन्हें दाखिला मिल जाता है तो उन्हें इसे रद्द नहीं करना चाहिये ।’’

लगभग 70,000 सीटों पर दाखिले के लिये आठ कॉलेजों के 10 पाठ्यक्रमों के लिए कट आफ शत प्रतिशत है।

डीयू ने सोमवार को नामांकन के दृष्टिगत आवेदन देने वालों के लिये दिशा निर्देश जारी किये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?