लाइव न्यूज़ :

टीका लेने वालों को कोविड की नेगेटिव रिपोर्ट के बिना हवाई यात्रा के लिये अनुमति देने पर चल रहा विचार

By भाषा | Updated: June 7, 2021 18:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून केंद्र ऐसे हवाई यात्रियों को अनुमति देने के लिए एक प्रणाली पर विचार कर रहा है जिन्होंने कोविड-19 टीके की दोनों खुराकें ली हैं। इस प्रणाली के तहत ऐसे लोग कोविड की नकारात्मक रिपोर्ट के बिना भी देश के अंदर यात्रा कर सकेंगे।

सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नागर विमानन मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय सहित विभिन्न केंद्रीय मंत्रालय अन्य हितधारकों के साथ इस मामले पर विचार कर रहे हैं।

ओडिशा, मेघालय और महाराष्ट्र सहित कई राज्य अभी बाहर से आने वाले यात्रियों को कोविड की नकारात्मक रिपोर्ट लाने के लिए कह रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि पहले ही कोरोना वायरस महामारी के कारण बुरी तरह से प्रभावित घरेलू विमानन कंपनियों ने नागर विमानन मंत्रालय से कहा है कि इस तरह के राज्य-स्तरीय नियम हवाई यात्रा के रास्ते में बाधा बन रहे हैं और पूरी तरह से टीकाकरण करा चुके यात्रियों को कोविड की नकारात्मक रिपोर्ट के बिना यात्रा करने की अनुमति दी जानी चाहिए।

फरवरी के अंत तक घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या प्रति दिन लगभग तीन लाख तक पहुंच गई थी, लेकिन महामारी की दूसरी लहर में यह संख्या घटकर लगभग 85,000 रह गयी। अधिकारियों ने कहा कि स्वास्थ्य के राज्य का विषय होने के कारण केंद्र राज्यों के साथ चर्चा कर रहा है ताकि कोविड​​​​-19 टीकों की दोनों खुराकें लेने वाले घरेलू हवाई यात्रियों को परीक्षण रिपोर्ट के बिना भी यात्रा करने की अनुमति दी जा सके। इसके अलावा केंद्र अन्य हितधारकों जैसे विमानन कंपनियों, हवाई अड्डों आदि के साथ भी बातचीत कर रहा है कि यह कैसे किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे