लाइव न्यूज़ :

ओएनजीसी का अपहृत कर्मचारी उल्फा (आई) के कब्जे में : असम पुलिस

By भाषा | Updated: April 28, 2021 21:19 IST

Open in App

गुवाहाटी, 28 अप्रैल असम पुलिस ने बुधवार को दावा किया कि ओएनजीसी का एक कर्मचारी उल्फा (आई) उग्रवादियों के कब्जे में है और वे नगालैंड में छिपे हुए हैं।

विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि ओएनजीसी के लापता कर्मचारी की तलाश की जा रही है और पुलिस बल को सुरक्षा एजेंसियों से लगातार सूचनाएं मिल रही है।

ओएनजीसी के दो अन्य कर्मचारी मोहिनी मोहन गोगोई और अलकेश सैकिया को भारत-म्यांमा सीमा के पास नगालैंड के मोन जिले में मुठभेड़ के बाद 24 अप्रैल को मुक्त करा लिया गया था।

सिंह ने बताया, ‘‘हमें असम राइफल्स, सेना और नगालैंड पुलिस से सूचना मिली है कि रितुल सैकिया अब भी उल्फा (आई) के कब्जे में हैं। उग्रवादी मोन जिले में छिपे हुए हैं। हम जल्द ही सैकिया को मुक्त करा लेंगे।’’

तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के तीनों कर्मचारियों को असम-नगालैंड सीमा के पास शिवसागर जिले में लकवा तेल कुआं के पास से 21 अप्रैल को अगवा कर लिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 Auction: BCCI ने आईपीएल 2026 की लिस्ट की फाइनल, 1000 से ज्यादा खिलाड़ियों को हटाया: रिपोर्ट

भारतव्लॉगर्स के खिलाफ सख्त हुआ रेलवे, भ्रामक जानकारी देने पर होगी कानूनी कार्रवाई

विश्वडोनाल्ड ट्रंप भारतीय चावल पर लगा सकते हैं टैरिफ, अमेरिकी किसानों की 'डंपिग' शिकायत पर भड़के

भारतइंडिगो पर सरकार का एक्शन, उड़ानों में कटौती की योजना; दूसरी एयरलाइंस को मिलेगा मौका

भारतKerala Local body election 2025: कड़ी सुरक्षा के बीच केरल के 11168 वार्डों में वोटिंग जारी, केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने डाला वोट

भारत अधिक खबरें

भारतसुरक्षा व्यवस्था में इतनी लापरवाही क्यों बरतते हैं ?

भारतGoa Nightclub Fire: आग लगने के कुछ घंटों बाद मालिक इंडिगो फ्लाइट से फुकेट भागा, हादसे में 25 लोगों की हुई मौत

भारतVIDEO: कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के आगे घुटने टेक दिए, पीएम मोदी...

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारतVIDEO: नेहरू ने इसरो नहीं बनाया होता आपका मंगलयान ना होता, लोकसभा में प्रियंका गांधी