लाइव न्यूज़ :

द्वारका में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, एक घायल

By भाषा | Updated: March 4, 2021 15:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मार्च दिल्ली के द्वारका इलाके में बुधवार देर रात दो कारों के टकरा जाने से एक युवक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त हरियाणा के पानीपत के रहने वाले आकाश राणा (22) के तौर पर की गई है। दुर्घटना में उसका दोस्त राहुल राणा (23) गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि दोनों बीमा कंपनी में काम करते थे और दोनों द्वारका सेक्टर 22 के एक होटल में कंपनी की पार्टी से लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि रात करीब एक बजे पुलिस को द्वारका सेक्टर छह और सात की क्रॉसिंग पर सड़क दुर्घटना की सूचना मिली।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने बताया ,‘‘एक मर्सिडीज और फोर्ड फीगो कार आपस में टकरा गईं। मर्सिडीज का चालक फरार हो गया है। यह गाड़ी झारखंड के अजय कुमार सिंह के नाम पर पंजीकृत है।’’

पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है और आरोपी की पहचान के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब