लाइव न्यूज़ :

रोडवेज बस और वैन की भिड़ंत में एक युवक की मौत, चार घायल

By भाषा | Updated: December 27, 2020 16:30 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), 27 दिसंबर फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र में रविवार को बांदा-बहराइच राजमार्ग पर एक रोडवेज बस और मारुति वैन की आमने-सामने की टक्कर में वैन सवार एक युवक की मौत हो गई और चार अन्य युवक घायल हैं।

ललौली थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संदीप तिवारी ने बताया कि रविवार को करीब साढ़े दस बजे मारुति वैन में सवार होकर कुछ लोग फतेहपुर से बांदा जा रहे थे और राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की बस सवारियां लेकर बांदा से फतेहपुर आ रही थी, तभी दतौली गांव के नजदीक दोनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में घायल नरेंद्र (24) की इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी, जबकि चार अन्य युवक घायल हैं। घायलों में से दो की हालत बेहद नाज़ुक है, सभी घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एसएचओ ने बताया कि हादसे के बाद रोडवेज बस के चालक और परिचालक बस छोड़कर भाग गए हैं। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्ज़े में ले लिया गया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो