लाइव न्यूज़ :

कारोबारी से 10 लाख रुपये वसूली करने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार, दो किशोर हिरासत में

By भाषा | Updated: June 4, 2021 14:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जून नीरज बवाना गिरोह का सदस्य बताकर कारोबारी से 10 लाख रुपये की कथित तौर पर वसूली करने के आरोप में 28 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है और दो किशोरों को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि दोनों किशोरों ने साहिल शूटर के नाम से इंस्टाग्राम पर एक प्रोफाइल बनाया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसी तरह के अकाउंट को फॉलो करना शुरू कर दिया।

पुलिस ने मुताबिक दोनों स्कूल के दोस्त मामले के तीसरे आरोपी रोहित भारद्वाज से इंस्टाग्राम पर संपर्क में आए और उसके साथ चैट करने लगे। बातचीत के दौरान भारद्वाज ने पश्चिम विहार में एक आईटी कंपनी चलाने वाले शख्स के विवरण साझा किए और नीरज बवाना गिरोह का सदस्य बताकर उससे 10 लाख रुपये की वसूली करने की साजिश रची।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को, कारोबारी अपने कार्यालय में था जब उसे एक आरोपी की तरफ से इंटरनेट से की गई कॉल (वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल) आई जिसने खुद को नीरज बवाना गिरोह का सदस्य बताया और 10 लाख रुपये मांगे।

आरोपी ने उसे शाम तक पैसों का इंतजाम नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) उर्विजा गोयल ने बताया कि कारोबारी ने पश्चिम दिल्ली के पंजाबी बाग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद एक मामला दर्ज किया गया और मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई।

उन्होंने बताया कि भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया गया और दोनों किशोरों को मंगलवार को अलीपुर से हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल फोन और एक कार जब्त की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं