लाइव न्यूज़ :

सड़क हादसे में एक युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

By भाषा | Updated: June 25, 2021 10:38 IST

Open in App

कौशांबी (उप्र), 25 जून कौशांबी जिले के सराय अकील थाना क्षेत्र में एक विवाह समारोह में शामिल होने आए बाइक सवार दो युवकों को बृहस्पतिवार की रात एक डंपर ने टक्कर मार दी जिससे एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि राजपुर जनपद में कानपुर देहात का निवासी रामचंद्र (24) अपने साथी राजू के साथ कल सराय अकिल थाना क्षेत्र के तरनी गांव के निवासी गिरजा शंकर के यहां विवाह समारोह में शामिल होने आया था। रात में लगभग दस बजे दोनों बाइक से कहीं जा रहे थे तभी तरना गांव के पास सराय अकिल की तरफ से आ रहे बालू लदे डंपर ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में रामचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राजू गंभीर रूप से घायल हो गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (कौशांबी) समर बहादुर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि घायल राजू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कनैली में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। डंपर चालक वाहन सहित भाग गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?