लाइव न्यूज़ :

किसान रेल के एक साल: रेलवे को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय से अब तक सब्सिडी के 40 करोड़ रुपये नहीं मिले

By भाषा | Updated: October 31, 2021 19:53 IST

Open in App

(अनन्या सेनगुप्ता)

नयी दिल्ली,31 अक्टूबर ‘ किसान रेल’ जहां देशभर के किसानों के लिए वरदान बनकर आई है, वहीं रेलवे को एक साल तक 50 प्रतिशत छूट के साथ इन ट्रेनों का परिचालन करने के बदले में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय से अभी तक तकरीबन 40 करोड़ रुपये नहीं मिले हैं।

भारतीय रेल ने 14 अक्टूबर 2020 से 10 अक्टूबर 2021 तक किसान रेल से किसानों की वस्तुओं की ढुलाई के लिए करीब 95 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी।

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की ‘ऑपरेशन ग्रीन्स-टॉप टू टोटल’ योजना के तहत किसान रेल से फलों व सब्जियों की ढुलाई में 50 फीसदी सब्सिडी दी जाती है।

इस सब्सिडी का भार खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय को उठाना है, जिसने रेल मंत्रालय को अब तक रकम की अदायगी नहीं की है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर 2020 में सेवाएं शुरू होने के बाद से रेलवे ने 129 मार्गों पर 1,455 किसान रेल गाड़ियां परिचालित की हैं, जिसके जरिए 182.46 करोड़ रुपये मूल्य की 4.78 लाख टन माल की ढुलाई की गई और 94.92 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि हालांकि रेलवे को अब तक सिर्फ करीब 55 करोड़ रुपये ही खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय से मिल पाये हैं।

उन्होंने बताया कि रेलवे बोर्ड अध्यक्ष और सदस्य, ऑपरेशन एंड बिजनेस डेवलपमेंट, दोनों ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय को पत्र लिख कर किसान रेल योजना पर खर्च बढ़ा कर 150 करोड़ रुपये करने की जरूरत को रेखांकित किया है ताकि सेवाओं की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हम सब्सिडी के लिए भुगतान करने की खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की क्षमता के बारे में उससे जवाब मिलने तक ये सेवाएं जारी रखेंगे। यदि वह ऐसा करने में असमर्थता जताता है तो हम इस विषय में कोई फैसला करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग