केरल में हादसे में एक कर्मचारी की मौत, दो घायल
By भाषा | Updated: October 6, 2021 19:44 IST2021-10-06T19:44:34+5:302021-10-06T19:44:34+5:30

केरल में हादसे में एक कर्मचारी की मौत, दो घायल
कोच्चि, छह अक्टूबर केरल के कोच्चि में एक नाले की सफाई में लगे मजदूरों पर बुधवार को कंक्रीट का एक हिस्सा गिरने से एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान आंध्र प्रदेश के रहने वाले धनपाल नाइक (45) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दो घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद किया गया।
उन्होंने कहा कि घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे भी आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं।
मजदूर प्रशासन के 'ऑपरेशन ब्रेकथ्रू' के तहत नाले की सफाई कर रहे थे, जिसका उद्देश्य शहर में जलभराव की समस्या से निपटना है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।