लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत दो घायल

By भाषा | Updated: December 2, 2021 21:39 IST

Open in App

सिवनी, दो दिसंबर मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

केवलारी थाने के प्रभारी एमडी सनोड़िया ने बताया कि हादसा मंडला-नैनपुर रोड पर पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह के पास हुआ। वहां श्रमिक एक घर में काम करने के बाद सड़क किनारे खड़े थे।

उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से अजय जंघेला(30) की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि घटना से नाराज अन्य मजदूरों ने घटनास्थल पर करीब चार घंटे तक सड़क को जाम कर दिया। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों के समझाने बुझाने पर गुस्साए श्रमिकों ने जाम समाप्त किया। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया था लेकिन बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

अधिकारी ने बताया कि घायलों में से एक श्रमिक को इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है जबकि एक अन्य को केवलारी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है