लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में दो गुटों के बीच लड़ाई में एक महिला की मौत, तीन लोग घायल

By भाषा | Updated: March 31, 2021 13:49 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर, 31 मार्च उत्तर प्रदेश में शामली जिले के एक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच लड़ाई में एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि मंगलवार शाम को कांधला पुलिस थाने के तहत आने वाले इस्लामपुर घसौली गांव में हुई घटना के संबंध में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

प्राथमिकी के अनुसार, साहेंद्र और सतपाल नाम के दो लोगों की एक पुराने विवाद को लेकर बहस हुई जो हिंसक हो गई। इसके बाद उनके परिवार के सदस्य भी लड़ाई में शामिल हो गए। दो गुटों ने एक-दूसरे पर हथियारों से हमला किया और पथराव किया।

पुलिस ने बताया कि लड़ाई में गजना नाम की महिला को गोली लगी और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि एक महिला समेत अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना प्रभारी अधिकारी (एसएचओ) रोजांत त्यागी ने बताया कि कांधला पुलिस थाने में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की एक टीम बनाई गई है।

पुलिस ने बताया कि गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो