लाइव न्यूज़ :

हिमाचल की बोह घाटी में भूस्खलन के बाद एक महिला की मौत, नौ लोगों के फंसे होने की आशंका

By भाषा | Updated: July 13, 2021 18:11 IST

Open in App

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), 13 जुलाई कांगड़ा जिले की बोह घाटी में भूस्खलन के बाद बचाव अभियान जारी है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है जबकि नौ अन्य के अब भी मलबे में दबे होने की आंशका है।

एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम ने सोमवार को चार लोगों को बचाया था और अन्य को मलबे से बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं।

कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन ने कहा कि सोमवार को बोह घाटी में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के चलते मकान गिरने के बाद एक महिला की मौत हो गई और नौ अन्य लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को बोह घाटी के अपने दौरे के दौरान कहा कि राज्य सरकार उन लोगों को नए मकान प्रदान करेगी, जिनके घर अचानक आई बाढ़ या भूस्खलन में तबाह हो गए हैं।

उन्होंने राहत और बचाव कार्यों के लिए बोह घाटी में एनडीआरएफ की टीम को तुरंत भेजने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया।

उन्होंने गग्गल हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, ''सोमवार को भारी बारिश के दौरान बोह का एक गांव बुरी तरह प्रभावित हुआ। मुझे यह जानकर दुख हुआ कि इस भूस्खलन में एक महिला की जान चली गई। नौ लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं। हम उन्हें बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।''

ठाकुर ने कहा कि अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन में आठ घर पूरी तरह नष्ट हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos