लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में आंधी के दौरान टिन की चादर गिरने से एक महिला की मौत, दो घायल

By भाषा | Updated: April 17, 2021 01:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के पालम क्षेत्र में शुक्रवार को आंधी के दौरान टिन की एक चादर कथित तौर पर गिरने से एक महिला की मौत हो गई और उसकी बेटी तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान सोनू कटारिया (37) के रूप में हुई है। महिला की नौ वर्षीय बेटी निकिता को अस्पताल ले जाया गया और उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

पुलिस ने बताया कि इस दौरान एक साइकिल सवार व्यक्ति भी घायल हो गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि शुक्रवार की शाम राष्ट्रीय राजधानी में धूल भरी आंधी के चलते दृश्यता और वायु गुणवत्ता का स्तर प्रभावित हुआ।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आंधी के दौरान पालम गांव में एक इमारत की चौथी मंजिल से टिन की एक चादर सड़क पर गिर गई जिससे वहां से गुजर रहे तीन लोग घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में महिला की मौत हो गई और उसकी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल बच्ची और व्यक्ति को इलाज के लिए निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन