बुलंदशहर में मिट्टी के नीचे दबने से एक महिला और दो बच्चियों की मौत

By भाषा | Updated: December 26, 2020 21:19 IST2020-12-26T21:19:50+5:302020-12-26T21:19:50+5:30

One woman and two girls died due to being buried under soil in Bulandshahr | बुलंदशहर में मिट्टी के नीचे दबने से एक महिला और दो बच्चियों की मौत

बुलंदशहर में मिट्टी के नीचे दबने से एक महिला और दो बच्चियों की मौत

बुलंदशहर, 26 दिसंबर उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जनपद के थाना नरसेना क्षेत्र अंतर्गत गांव ढलना में शनिवार को मिट्टी का टीला ढहने से एक महिला और दो बच्चियों की मौत हो गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मिट्टी का टीला गिरने की सूचना मिलने पर एसडीएम, क्षेत्राधिकारी और कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर जे.सी.बी. की मदद से तीनों को गंभीर अवस्था में बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहाँ डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मीनाक्षी (25), कविता (8) और 12 वर्षीय दीपांशी के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब महिलाएं घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी खोद रही थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: One woman and two girls died due to being buried under soil in Bulandshahr

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे