लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरूद्ध आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 15, 2020 21:29 IST

Open in App

बुलंदशहर (उप्र), 15 नवंबर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 31 वर्षीय एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी के अनुसार शनिवार को इस मामले में जिले की साइबर इकाई द्वारा शिकायत दर्ज कराये जाने के बाद आरोपी सलीम खान को कोतवाली देहात पुलिस की एक टीम ने पकड़ लिया।

कोतवाली देहात के थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘आरोपी ने ट्विटर पर एक वीडियो डाला था जिसमें उसने प्रधानमंत्री के विरूद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। कई लोगों ने स्थानीय पुलिस को इस आपत्तिजनक सामग्री के बारे में बताया जिसके बाद कार्रवाई की गयी। ’’

शर्मा के अनुसार आरोपी स्थानीय निवासी है एवं पढ़ा-लिखा है लेकिन उसके कामकाज के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ सामने नहीं आया है। शर्मा के मुताबिक खान पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे