लाइव न्यूज़ :

जो हिन्दू होकर भी हिन्दुत्ववादी नहीं, वह नकली हिन्दू है: अनिल विज

By भाषा | Updated: December 12, 2021 21:19 IST

Open in App

चंडीगढ़, 12 दिसंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने रविवार को कहा कि जो हिन्दू होकर भी हिन्दुत्ववादी नहीं है, वह नकली हिन्दू है।

विज की यह टिप्पणी कांग्रेस नेता द्वारा जयपुर में आज एक रैली में यह कहे जाने के कुछ घंटे बाद आई कि भारत हिन्दुओं का देश है, हिन्दुत्ववादियों का नहीं।

हरियाणा के गृह मंत्री ने हिन्दी में ट्वीट किया, ‘‘जो हिन्दू होकर भी हिन्दुत्ववादी नहीं है, वह नकली हिन्दू है।’’

गांधी ने महंगाई के खिलाफ रैली को संबोधित करते हुए कहा, "यह हिन्दुओं का देश है, हिन्दुत्ववादियों का नहीं। अगर देश में महंगाई है और पीड़ा है, तो यह हिन्दुत्ववादियों ने किया है। हिन्दुत्ववादी किसी भी कीमत पर सत्ता चाहते हैं।"

हिन्दू और हिंदुत्व को दो अलग-अलग शब्दों के रूप में वर्णित करते हुए, गांधी ने कहा कि जैसे दो जीवित प्राणियों में एक आत्मा नहीं हो सकती, वैसे ही दो शब्दों का एक ही अर्थ नहीं हो सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?