लाइव न्यूज़ :

विष्णु अवतार होने का दावा करने वाले ने ग्रैच्युटी न मिलने पर सूखा पड़ने की चेतावनी दी

By भाषा | Updated: July 4, 2021 22:19 IST

Open in App

अहमदाबाद, चार जुलाई खुद के ‘कल्कि’ अवतार (भगवान विष्णु का अंतिम अवतार) होने का दावा करने वाले गुजरात सरकार के एक पूर्व कर्मचारी रमेशचंद्र फेफर ने मांग की है कि उनकी ग्रैच्युटी जल्द से जल्द जारी की जाए अन्यथा वह अपनी ‘‘दिव्य शक्तियों’’ का इस्तेमाल कर इस वर्ष दुनिया में गंभीर सूखा ला देंगे।

‘अवतार’ होने का दावा कर लंबे समय तक कार्यालय से अनुपस्थित रहने के कारण फेफर को सरकारी सेवा से समय से पहले सेवानिवृत्ति दे दी गई थी।

जल संसाधन विभाग के सचिव को एक जुलाई को लिखे पत्र में फेफर ने कहा कि ‘‘सरकार में बैठे राक्षस’’ उनकी ‘‘16 लाख रुपये की ग्रैच्युटी और एक वर्ष के वेतन के रूप में 16 लाख रुपये और’ ’रोककर उनको परेशान कर रहे हैं।

फेफर ने कहा कि उन्हें जो ‘‘परेशान’’किया जा रहा है उस कारण वह ‘‘धरती पर भीषण सूखा’’ ला सकते हैं क्योंकि वह भगवान विष्णु के दसवें अवतार हैं जिसने ‘सतयुग’ में शासन किया (हिंदू मत के मुताबिक सच्चाई का युग जब भगवान का शासन था)।

फेफर राज्य के जल संसाधन विभाग के सरदार सरोवर पुनर्वास एजेंसी में अधीक्षण अभियंता के तौर पर वडोदरा कार्यालय में पदस्थ थे। आठ महीने में महज 16 दिन कार्यालय आने के लिए उन्हें 2018 में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

जल संसाधन विभाग के सचिव एम के जाधव ने कहा, ‘‘फेफर कार्यालय आए बगैर वेतन की मांग कर रहे हैं। वह कह रहे हैं कि उन्हें सिर्फ इसलिए वेतन दिया जाना चाहिए कि वह ‘कल्कि’ अवतार हैं और धरती पर वर्षा लाने के लिए काम कर रहे हैं।’’

जाधव ने कहा, ‘‘वह मूर्खता कर रहे हैं। मुझे उनका पत्र मिला है जिसमें उन्होंने ग्रैच्युटी और एक वर्ष वेतन का दावा किया है। उनकी ग्रैच्युटी का मामला प्रक्रिया में है। पिछली बार जब उन्होंने दावा किया (कल्कि अवतार का) तो उनके खिलाफ जांच शुरू की गई। उनकी मानसिक स्थिति को देखते हुए सरकार ने उन्हें समय से पहले सेवानिवृत्ति दे दी।’’

फेफर ने अपने पत्र में यह भी दावा किया कि ‘कल्कि’ अवतार के रूप में धरती पर उनके मौजूद रहने के कारण पिछले दो वर्षों में भारत में अच्छी बारिश हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘देश में एक वर्ष भी सूखा नहीं पड़ा। पिछले 20 वर्षों में अच्छी बारिश के कारण भारत को 20 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ। इसके बावजूद सरकार में बैठे राक्षस मुझे परेशान कर रहे हैं। इस कारण मैं इस वर्ष पूरी दुनिया में भीषण सूखा लाऊंगा। ऐसा इसलिए कि मैं भगवान विष्णु का दसवां अवतार हूं और मैंने सतयुग में पृथ्वी पर राज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव