लाइव न्यूज़ :

देहरादून में सोमवार से एक सप्ताह का कोरोना कफर्यू

By भाषा | Updated: April 25, 2021 22:18 IST

Open in App

देहरादून, 25 अप्रैल कोरोना वायरस के मामलों मे निरंतर हो रही वृद्धि के मददेनजर देहरादून में 26 अप्रैल की शाम सात बजे से तीन मई की सुबह पांच बजे तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा ।

देहरादून के जिलाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा यहां इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि इस अवधि के दौरान जिले के नगर निगम ऋषिकेश, देहरादून एवं छावनी परिषद गढी कैंट और क्लेमेंटाउन में पूर्णतः कोरोना कर्फ्यू रहेगा ।

आदेश के अनुसार, इस दौरान निजी वाहनों की आवाजाही पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगी । इस अवधि में फल, सब्जी, डेयरी तथा राशन की दुकानें शाम चार बजे तक ही खुलेंगी । हांलांकि, पेट्रोल पंप एवं गैस आपूर्ति और दवा की दुकानें पूरे समय खुलेंगी ।

इससे पहले, दिन में उत्तराखंड सरकार ने कोविड-19 के बढ रहे प्रकोप को देखते हुए उसकी रोकथाम के लिए कर्फ्यू या अन्य कडे कदम उठाने के लिए जिलाधिकारियों को अधिकृत कर दिया था । वैसे देहरादून में पहले से ही शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक का रात्रि कर्फ्यू लगा हुआ है ।

देहरादून जिले में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है । रविवार को भी यहां प्रदेश में सर्वाधिक 1670 नए कोविड-19 मामले सामने आये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू