लाइव न्यूज़ :

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर एक तरफ का यातायात खोला गया

By भाषा | Updated: December 13, 2020 12:40 IST

Open in App

जम्मू, 13 दिसंबर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तरफ से यातायात खोल दिया गया है जबकि पुंछ और राजौरी जिलों को दक्षिण कश्मीर से जोड़ने वाली मुगल रोड रविवार को लगातार छठे दिन बंद रही।

यातायात विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह से जम्मू से श्रीनगर की ओर यातायात चल रहा है। यातायात सुचारू रूप से जारी है लेकिन घने कोहरे की वजह से गाड़ियों की आवाजाही धीमी है। कोहरे ने सुबह के समय जम्मू क्षेत्र के अधिकतर हिस्सों को अपनी चपेट में लिया हुआ था।’’

जवाहर टनल के पास शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को नौ इंच बर्फबारी हुई थी और रामबन तथा बनिहाल के बीच बारिश के बाद कई जगह भूस्खलन होने से शनिवार को राजमार्ग बंद करना पड़ा।

बहरहाल एजेंसियों ने बाद में श्रीनगर से जम्मू की ओर जाने वाले एक तरफ के यातायात के लिए राजमार्ग को साफ कर दिया था।

पीर की गली और आसपास के इलाकों में हाल ही में भारी बर्फबारी के बाद आठ दिसंबर को मुगल रोड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह