हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत

By भाषा | Updated: August 3, 2021 19:13 IST2021-08-03T19:13:58+5:302021-08-03T19:13:58+5:30

One villager died in elephant attack | हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत

हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत

रायगढ़, तीन अगस्त छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई है।

रायगढ़ जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के अंतर्गत बलपेदा गांव में जंगली हाथी के हमले में सिफर कुजूर (55) की मौत हो गई है।

धरमजयगढ़ के वन मंडल अधिकारी एस मानवीषगन ने बताया कि तड़के बलपेदा गांव के करेलपारा बस्ती में एक हाथी ने ग्रामीण कैलाश राम के मकान को तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि जब ग्रामीण शोरगुल कर हाथी को भगाने की ​कोशिश कर रहे थे तब हाथी ने एक ग्रामीण सिफर कुजूर को कुचल दिया। इस घटना में कुजूर गंभीर रूप से घायल हो गया।

अधिकारी ने बताया कि कुजूर की धरमजयगढ़ स्थित अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल पहुंचे तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अधिकारी ने बताया कि वन विभाग ने सिफर कुजूर के पुत्र अजय कुजूर को 25 हजार रूपए तत्कालिक आर्थिक सहायता दी है। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में इस वर्ष अब तक हाथियों के हमले में सात ग्रामीणों की मृत्यु हुई है। साथ ही, करंट की चपेट में आने से दो हाथियों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: One villager died in elephant attack

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे