लाइव न्यूज़ :

माकपा-आईएसएफ के साथ झड़प में एक तृणमूल कार्यकर्ता की मौत, पांच गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 25, 2021 14:06 IST

Open in App

बरुईपुर (पश्चिम बंगाल), 25 मार्च पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में विपक्षी गठबंधन माकपा और इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के कार्यकर्ताओं के साथ हुई झड़प में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह घटना बुधवार की शाम को मध्य बेलगाची गांव में हुई। उस समय तृणमूल कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बरुईपुर पूर्व सीट से पार्टी प्रत्याशी बिवेश सरदार के लिए प्रचार कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं और इलाके के आईएसएफ-माकपा सदस्यों की अचानक झड़प हो गई जिसमें राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी के 60 वर्षीय सदस्य राहुल अमीन मिदेयी के सिर में चोट लगी।

पुलिस ने बताया कि मिदेयी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि एक तृणमूल कार्यकर्ता द्वारा पुलिस से की गई शिकायत के आधार पर 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है । इनमें से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां