लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के पीपली में उपचुनाव से पहले एक हजार पुलिसकर्मी तैनात

By भाषा | Updated: April 12, 2021 20:00 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 12 अप्रैल ओडिशा के पुरी जिले में पीपली विधानसभा सीट पर 17 अप्रैल को शांतिपूर्ण तरीके से उपचुनाव कराने के लिए पुलिस ने सोमवार को एक हजार सशस्त्र पुलिसकर्मियों की तैनाती की।

पुलिस महानिदेशक अभय ने पीपली का दौरा किया और कहा कि क्षेत्र में केंद्रीय सशस्त्र बलों की तीन कंपनियां, ओडिशा राज्य सशस्त्र पुलिस की 29 प्लाटून, और त्वरित कार्यबल (एसएएफ) की एक प्लाटून को तैनात किया गया है।

इसके अलावा राज्य पुलिस के 60 अधिकारियों को भी उपचुनाव संबंधी ड्यूटी पर तैनात किया गया है।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र को कई सुरक्षा जोन में बांटा गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र में 80 मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं जो संवेदनशील हैं।

इस बीच, चुनाव से पहले हुई हिंसा के संबंध में देलांग पुलिस ने सोमवार को दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। रविवार को हुई झड़प में भाजपा के तीन कार्यकर्ता घायल हो गए थे।

सत्तारूढ़ बीजद ने आरोप लगाया कि श्रम मंत्री सुशांत सिंह के वाहन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उस समय हमला कर दिया जब वह देलांग में घायल हुए कुछ कार्यकर्ताओं से मिलने गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?