लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोविड-19 के एक-तिहाई मामले दूसरी लहर में आए सामने

By भाषा | Updated: May 20, 2021 17:12 IST

Open in App

बेंगलुरु, 20 मई कर्नाटक में कोविड-19 के कुल मामलों और उससे हुई मौत के मामलों मे से एक-तिहाई राज्य में दूसरी लहर के दौरान यानी पिछले ढाई महीने में सामने आए हैं। आधिकारिक आंकड़ों में यह खुलासा हुआ है।

दूसरी लहर में बच्चे, किशार और युवक काफी संक्रमित हुए और कई की इससे मौत भी हो गई।

आंकड़ों के अनुसार, एक मार्च से 15 मई के बीच राज्य में संक्रमण के 7,06,449 मामले सामने आए, जिनमें से 7,980 लोगों की मौत हो गई।

वहीं, पिछले साल वैश्विक महामारी के शुरू होने से अभी तक राज्य में कुल 21,71,931 मामले सामने आए, जिनमें से 21,434 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई।

आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक महामारी की दूसरी लहर में नौ साल तक के 20,206 बच्चे वायरस की चपेट में आए और उनमें से 17 की मौत हो गई। वहीं, 51,673 किशोरों संक्रमित हुए और इनमें से 19 की मौत हो गई। इनके अलावा 20 से 29 वर्ष के 1,53,174 लोग संक्रमित हुए, जिनमें से 151 की मौत हो गई।

आंकड़ों के अनुसार, 30 से 39 वर्ष के 467 लोग, 40 से 49 वर्ष के 1,037 लोग और 50 से 59 वर्ष के 1,717 लोगों की दूसरी लहर में संक्रमण से मौत हुई।

वैश्विक लहर की दूसरी लहर का सबसे अधिक असर 60 से अधिक आयु के लोगों पर दिखा। इस 60 से 69 वर्ष के कुल 93,483 लोग संक्रमित हुए, जिनमें से 2,198 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 70 से 79 वर्ष के 28,658 लोग संक्रमित हुए, जिनमें से 1,584 लोगों की मौत हो गई।

इनके अलावा 80 से 99 वर्ष तक के लोगों में कोविड-19 से मृत्यु दर बाकी आयुवर्ग की तुलना में सबसे अधिक है । 80 से 89 वर्ष के कुल 81,65 लोग संक्रमित हुए और 674 लोगों की मौत हो गई। इस आयुवर्ग में कोविड-19 से मृत्यु 8.8 प्रतिशत रहा।

आंकड़ों के अनुसार, 90 से 99 वर्ष के 970 लोगों संक्रमित हुए और 115 लोगों की मौत हो गइ। इस आयुवर्ग में मृत्यु दर 11.9 प्रतिशत है।

वहीं, 100 या उससे अधिक आयु के लोग दूसरी लहर से काफी हद तक बच गए। इस आयुवर्ग में कुल 68 लोग संक्रमित हुए, जिनमें से एक ही व्यक्ति की मौत हुई।

‘फोर्टिस हेल्थकेयर’ में आंतरिक चिकित्सा निदेशक डॉ. शीला चक्रवर्ती ने कहा कि कोविड- 19 संक्रमण से लोगों के फेफड़ों पर काफी असर पड़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर