लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के राजौरी में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

By भाषा | Updated: September 12, 2021 19:49 IST

Open in App

जम्मू, 12 सितंबर जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक तलाशी अभियान के बाद सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया गया।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मंजाकोट क्षेत्र के बरोटे गली के पास डोरी माल में आतंकवादियों ने सेना और पुलिस के एक संयुक्त तलाशी दल पर गोलीबारी शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि अंतिम समाचार मिलने तक मुठभेड़ जारी थी। अधिकारियों के अनुसार रविवार तड़के बारोटे गली के जंगल वाले इलाके में और थानामंडी के हिस्सों में पुलिस तथा सेना ने संयुक्त अभियान शुरू किया।

इससे पहले सुरक्षा बलों को खुफिया सूचना मिली थी कि घुसैपठ करने में सफल रहे आतंकवादियों का एक समूह जंगलों में छिपा हुआ है। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादी और उसके संगठन की पहचान अभी नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो