शोपियां में मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, दो जवान घायल

By भाषा | Updated: December 26, 2020 01:15 IST2020-12-26T01:15:11+5:302020-12-26T01:15:11+5:30

One terrorist killed in encounter in Shopian, two soldiers injured | शोपियां में मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, दो जवान घायल

शोपियां में मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, दो जवान घायल

श्रीनगर, 25 दिसंबर जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और अज्ञात आतंकवादियों के बीच हुई एक मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया, जबकि दो जवान घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां के कनिगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की एक गुप्त सूचना पर घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा कि जब सुरक्षा बल के जवान तलाशी ले रहे थे, तभी आतंकवादियों ने उन पर गोली चलायी।

अधिकारी ने बताया कि इसके परिणामस्वरूप मुठभेड़ शुरू हो गई।

अधिकारी ने कहा कि जवाबी गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया। उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादी की पहचान के साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह किस समूह से जुड़ा हुआ था।

अधिकारी ने कहा कि गोलीबारी में दो सैनिक घायल हो गए और उन्हें चिकित्सा इकाई ले जाया गया है। आखिरी सूचना मिलने तक अभियान जारी था और आगे के विवरणों की प्रतीक्षा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: One terrorist killed in encounter in Shopian, two soldiers injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे