लाइव न्यूज़ :

फतेहपुर में गोलीबारी की घटना में एक किशोर की मौत, एक की हालत गंभीर

By भाषा | Updated: December 27, 2020 11:57 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), 27 दिसंबर फतेहपुर जिले में जाफरगंज थाना क्षेत्र के देवरी बुजुर्ग गांव में गोलीबारी की घटना में एक नाबालिग लड़के की मौत हो गयी जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

फ़तेहपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सतपाल अंतिल ने बताया, "यह घटना शनिवार शाम करीब सात बजे की है। गोलीबारी करने वाले सभाजीत और उसके बेटे को इस्तेमाल किए गए असलहों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।"

उन्होंने बताया, "अंधाधुंध गोलीबारी में अभिषेक उर्फ चुम्मी आरख (16) पुत्र जय सिंह आरख की मौत हो गयी और नरेंद्र आरख (34) घायल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

पुलिस ने बताया, "शनिवार सुबह पुआल (पराली) की कतराई करने से उड़ रही धूल को लेकर सभाजीत सिंह ने एक ट्रैक्टर चालक की पिटाई कर दी थी जिसका ग्रामीणों और ग्राम प्रधान अंशु शुक्ला ने विरोध किया था। उस समय सभाजीत चला गया था, लेकिन शाम करीब सात बजे अपने कुछ सहयोगियों के साथ पहुंचकर उसने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। गोली लगने से अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गयी और नरेंद्र घायल हो गया।"

ग्राम प्रधान अंशु शुक्ला ने बताया, "घटना देवरी बुजुर्ग पुलिस चौकी के नजदीक हुई है। उस समय चौकी पुलिस के अलावा डायल 112 पीआरवी वाहन भी मौजूद था, लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर पाई और वारदात को अंजाम देने में आरोपी सफल रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां