महाराष्ट्र के ठाणे में झील में डूबने से एक किशोर की मौत, दो लापता

By भाषा | Updated: June 21, 2021 19:58 IST2021-06-21T19:58:28+5:302021-06-21T19:58:28+5:30

One teenager dies, two missing after drowning in a lake in Maharashtra's Thane | महाराष्ट्र के ठाणे में झील में डूबने से एक किशोर की मौत, दो लापता

महाराष्ट्र के ठाणे में झील में डूबने से एक किशोर की मौत, दो लापता

ठाणे, 21 जून महाराष्ट्र के ठाणे जिले में यूर हिल्स में सोमवार को एक झील में तैरने के लिए गए तीन किशोर डूब गए, जिसमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है जबकि दो अन्य लापता हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि सामंत नगर के रहने वाले सात किशोरों का एक समूह नील झील में तैरने के लिए गया था। हाल में हुई बारिश के कारण झील का जलस्तर काफी अधिक था। ये लोग सुबह करीब 10 बजे झील में तैरने के लिए उतरे, उसमें से दो किशोर डूबने लगे। दोनों की उम्र करीब 17 साल बताई जा रही है।

कदम ने पीटीआई-भाषा को बताया कि अपने दोनों साथियों को झील में डूबता हुआ देखकर उन्होंने मदद के लिए गुहार लगाई। जिस पर दमकल विभाग के कर्मचारियों के अलावा आपदा प्रबंधन के अधिकारी भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि तेजस चोरगे का शव झील से निकाल लिया गया है जबकि उसका दोस्त ध्रुव कुले का अब तक पता नहीं चल सका है।

कदम ने कहा कि अधिकारियों को इसी झील में एक किशोरी के डूबने की भी सूचना मिली है, जिसकी तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि रविवार को नील झील में ही तैरने के दौरान एक 16 साल के किशोर और एक 20 साल के युवक की डूबने से मौत हो गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: One teenager dies, two missing after drowning in a lake in Maharashtra's Thane

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे