लाइव न्यूज़ :

आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर एक शिक्षक निलंबित, तीन अन्‍य पर कार्रवाई शुरू

By भाषा | Updated: April 24, 2021 11:39 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 24 अप्रैल बलिया जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर एक उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करने पर सरकारी स्‍कूल के एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है जबकि तीन अन्य शिक्षकों पर कार्रवाई शुरू की गई है।

बलिया के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह ने शनिवार को बताया कि जिले के शिक्षा क्षेत्र बांसडीह के उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक रूपेश कुमार दुबे को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर एक उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करने के ही अन्य मामले में शिक्षा क्षेत्र मनियर के प्राथमिक विद्यालय लेतरहां के प्रधानाध्यापक रमेश कुमार, प्राथमिक विद्यालय बघौता के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार तथा शिक्षा क्षेत्र रेवती के गंगा पांडेय, टोला के उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक संतोष वर्मा को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

उन्होंने बताया कि स्पष्टीकरण प्राप्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?