लाइव न्यूज़ :

बिहार के स्कूल में करंट लगने से एक छात्रा की मौत, आठ अन्य छात्राएं झुलसीं

By भाषा | Updated: March 20, 2021 09:59 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दुखद घटना में सभी झुलसी छात्राओं के निःशुल्क इलाज की समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये हैं। साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Open in App
ठळक मुद्देस्कूल के लोहे के गेट में बिजली के एक तार के जरिए अचानक करंट आ जाने से घटना घटी है।प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने देर शाम स्कूल के 6 शिक्षकों को निलंबित कर दिया।  

दरभंगाबिहार के दरभंगा जिले के जाले स्थित एक उच्च माध्यमिक विद्यालय में करंट लगने से एक छात्रा की मौत हो गयी जबकि आठ अन्य छात्राएं झुलस गयीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हादसे पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शुक्रवार को अपने शोक संदेश में शुक्रवार को कहा कि यह घटना दुखद है। वे इस घटना से दुखी हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा मृतक छात्रा के परिजन को अविलंब 04 लाख रूपये का अनुग्रह अनुदान देने के निर्देशे के आलोक में दरभंगा जिलाधिकारी द्वारा मृतक छात्रा के परिजन को उक्त राशि वाला चेक प्रदान कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दुखद घटना में सभी झुलसी छात्राओं के निःशुल्क इलाज की समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये हैं। साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। जख्मी छात्राओं का इलाज जाले रेफरल अस्पताल में चल रहा है। दरभंगा से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त स्कूल के लोहे के गेट में बिजली के एक तार के जरिए अचानक करंट आ जाने से उसकी चपेट में आकर कक्षा एक की छात्रा चंचल कुमारी (8) की शुक्रवार को मौके पर ही मौत हो गई।

डीडीसी सह प्रभारी जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने कहा की घटना की जांच की जा रही है और जांच उपरांत दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी। इस मामले में लापरवाही बरतने पर जाले प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने देर शाम स्कूल के 6 शिक्षकों को निलंबित कर दिया।  

टॅग्स :बिहारदरभंगानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?