लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में एक सैनिक शहीद, तीन अन्य घायल

By भाषा | Updated: November 21, 2020 22:11 IST

Open in App

जम्मू, 21 नवंबर जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से लगे विभिन्न सेक्टरों में अग्रिम चौकियों और गांवों पर शनिवार को पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा बिना उकसावे के की गई गोलीबारी में भारतीय सेना का एक हवलदार शहीद हो गया जबकि दो महिलाओं समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए।

इस घटना के बमुश्किल एक हफ्ते पहले, 13 नवंबर को उत्तर कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने कई बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी समेत कुल 11 लोगों की मौत हो गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर के लाम इलाके में सीमा पार से देर रात करीब एक बजे हुई गोलीबारी में अग्रिम चौकी पर तैनात हलवदार पाटिल संग्राम शिवाजी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि बाद में शिवाजी की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि एक अन्य सैनिक घायल हुआ है और उसका सेना के अस्पताल में उपचार चल रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तानी कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया और दोनों तरफ से सीमा पार गोलीबारी कुछ समय तक जारी रही।

जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग तथा अन्य अधिकारियों ने शहीद जवान के प्रति सम्मान व्यक्त किया और उनके परिवार के प्रति संवदेनाएं जताईं।

सेना की ओर से जारी वक्तव्य में रक्षा प्रवक्ता की ओर से कहा गया कि महाराष्ट्र के कोल्हापुर के निगावे गांव के निवासी हवलदार शिवाजी साहसी, उत्साही और निष्ठावान सैनिक थे।

उन्होंने कहा, ‘‘उनके सर्वोच्च बलिदान एवं कर्तव्यपरायणता के लिए राष्ट्र सदैव उनका आभारी रहेगा।’’

अधिकारियों ने कहा कि शाम को संघर्ष विराम उल्लंघन की एक अन्य घटना में पुंछ जिले के भागल डारा गांव में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी और मोर्टार दागे जाने से दो महिलाएं- सकीना बी (40) और मंशा बी (18)- घायल हो गईं।

अधिकारियों ने कहा कि शाम करीब पांच बजकर 50 मिनट पर हुई गोलाबारी के बीच दोनों महिलाओं को वहां से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। पुंछ जिले के मालती और दलान सेक्टरों में भी पाक की तरफ से गोलीबारी की खबर है।

रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान ने शाम करीब छह बजे राजौरी के नौशेरा सेक्टर में छोटे हथियारों और मोर्टार से फायरिंग की। भारतीय पक्ष की तरफ से इसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया।

उन्होंने कहा कि अंतिम समाचार मिलने तक सीमापार गोलीबारी जारी थी।

अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में आईबी पर बिना उकसावे के गोलीबारी की।

उन्होंने बताया कि सतपाल, मानयारी, लडवाल और करोल कृष्ण सीमा चौकी इलाकों में पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार रात दस बजे के आसपास गोलीबारी शुरू हुई जिसका सीमा सुरक्षा बल ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

सीमा पार से गोलीबारी शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे तक जारी रही, हालांकि इसमें भारतीय पक्ष को जानमाल के नुकसान की किसी नुकसान की खबर नहीं है।

अधिकारियों ने कहा कि इस बीच पुंछ जिले के औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस के गश्ती दल को एक जंग लगा हथगोला मिला जिसे बाद में बम निरोधक दस्ते के विशेषज्ञों ने निष्क्रिय कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए