लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में आतंकी हमले में एक सैनिक की मौत, तीन घायल

By भाषा | Updated: July 26, 2020 01:33 IST

बयान के अनुसार, ‘‘मुठभेड़ के दौरान लांस नायक जावेद करीम मारे गए जबकि तीन अन्य सैनिक घायल हुए हैं।’’ हाल के सप्ताहों में बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सैनिकों पर हमले बढ़े हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के तुरबात इलाके में शनिवार को आतंकियों ने सेना के एक काफिले पर हमला कर दियाघटना में एक सैनिक मारा गया जबकि तीन अन्य घायल हो गए

 पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के तुरबात इलाके में शनिवार को आतंकियों ने सेना के एक काफिले पर हमला कर दिया। घटना में एक सैनिक मारा गया जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सेना की जन संपर्क शाखा ने बताया कि तुरबात से करीब 35 किलोमीटर दूर केच जिले के पिदारक में सामान्य गश्त के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलायीं।

बयान के अनुसार, ‘‘मुठभेड़ के दौरान लांस नायक जावेद करीम मारे गए जबकि तीन अन्य सैनिक घायल हुए हैं।’’ हाल के सप्ताहों में बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सैनिकों पर हमले बढ़े हैं। 

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा की अग्रिम चौकियों पर शनिवार को लगातार पांचवें दिन पाकिस्तान की सेना ने मोर्टार के गोले दागे और गोलीबारी की।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के मानकोट सेक्टर में आज शाम छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है।

यह पांचवां ऐसा दिन था जब पाकिस्तान की सेना ने नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सैनिकों ने राजौरी और पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को गोलीबारी की। 

टॅग्स :भारतीय सेनापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल