लाइव न्यूज़ :

विवादित भूमि पर स्थापित कोरोना मंदिर को एक पक्ष ने ढहाया

By भाषा | Updated: June 12, 2021 17:09 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) 12 जून जिला मुख्यालय से पचास किलोमीटर दूर थाना सांगीपुर क्षेत्र के जूही शुक्लपुर गांव में विवादित भूमि पर पांच दिन पूर्व स्थापित कोरोना मंदिर को एक पक्ष ने शुक्रवार की रात ढहा दिया और पुलिस को तहरीर देकर अवैध कब्जे की नियत से मंदिर निर्माण करने का आरोप लगाया है।

जूही शुक्लपुर के ग्रामीणों के अनुसार, गांव में नागेश कुमार श्रीवास्तव, लोकेश कुमार श्रीवास्तव और जय प्रकाश श्रीवास्तव नाम के भाइयों की संयुक्त खाता की भूमि है। उन्होंने बताया कि नोएडा में रहने वाले लोकेश श्रीवास्तव एक सप्ताह पूर्व यहां आए और ग्रामीणों के सहयोग से चन्दा कर नागेश श्रीवास्तव के घर के सामने संयुक्त खाता की विवादित भूमि पर गत् सात जून को कोरोना माता के नाम से मूर्ति रख कर मंदिर की स्थापना कर पूजा अर्चना शुरू कर दी।

ग्रामीणों ने बताया कि उक्त मंदिर में गांव के राधे श्याम वर्मा को पुजारी के रूप में नियुक्ति कर दिया। मंदिर की स्थापना के बाद लोकेश नोएडा चले गए।

शुक्रवार रात उक्त मंदिर को जेबीसी लगाकर ढहा दिया कर पूरा मलबा हटा दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने मंदिर ढहाया है।

थाना सांगीपुर प्रभारी तुषारदत्त त्यागी ने पुलिस द्वारा मंदिर ढहाने के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि कोरोना मंदिर विवादित भूमि पर स्थापित किया गया था, जिसको एक पक्ष ने ढहा दिया। उन्होंने कहा कि नागेश कुमार श्रीवास्तव ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि भूमि पर कब्जे की नियत से कोरोना मंदिर स्थापित किया गया था, तहरीर पर जांच कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे