लाइव न्यूज़ :

सिद्धार्थनगर में विस्फोट के बाद एक दुकानदार की मौत, एक घायल

By भाषा | Updated: April 2, 2021 18:45 IST

Open in App

गोरखपुर (उप्र), दो अप्रैल उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया थाना क्षेत्र के नादेपार में बृहस्पतिवार रात एक दुकान में विस्फोट होने से 29 वर्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गई और 45 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस का कहना है कि धमाके के पीछे की वजह की जांच की जा रही है क्योंकि प्रथम दृष्टतया इन्वर्टर की बैटरी के चलते धमाका होने का अनुमान है।

सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी ने शुक्रवार को बताया कि “नादेपार में बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे विस्फोट के बाद एक दुकान जल गई और दुकानदार राजमन प्रसाद की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति वीरेंद्र गुप्ता घायल हो गया।''

उन्होंने बताया कि घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई गई है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया किये गये आकलन के अनुसार दुकान में इन्वर्टर की बैटरी विस्फोट और आग के पीछे का कारण हो सकती है। त्रिपाठी ने कहा कि जांच के बाद चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। स्थानीय लोगों के अनुसार धमाका इतना जोरदार था कि दुकान की दीवार गिर गई और दुकान का शटर (गेट) टूट गया। राजमन प्रसाद किराना दुकानदार था।

वीरेंद्र गुप्ता ने पत्रकारों से कहा कि राजमन उनका बहुत करीबी दोस्त था और बृहस्पतिवार रात को राजमन ने उसे अपनी दुकान में बुलाया और पहुंचने के कुछ ही मिनटों के भीतर एक विस्फोट हो गया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें विस्फोट का कारण नहीं पता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं